एसएटीआई कॉलेज में असामाजिक गतिविधियों के विरोध में एबीवीपी ने दिया धरना

विदिशा। एसएटीआई कॉलेज में लगातार हो रहे विवाद और असामाजिक गतिविधियों के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज परिसर में धरना देकर जमकर नारेबाजी की। एबीवीपी ने कॉलेज डायरेक्टर को शिकायती आवेदन सौंपते हुए कहा कि परिसर में चल रही कई गतिविधियों पर रोक लगाई जाए।

विद्यार्थी परिषद ने मांग की कि एसएटीआई कॉलेज में ड्रेस कोड लागू किया जाए। उनका आरोप है कि कॉलेज में नशाखोरी और अश्लीलता जैसी घटनाओं की लगातार शिकायतें मिल रही हैं। इसके अलावा, बाहरी तत्वों के परिसर में प्रवेश करने से कई बार विवाद की स्थिति बनती रही है, जिससे शहर की छवि प्रभावित हो रही है।

 

Next Post

स्वास्थ्य कर्मियों ने बकाया वेतन को लेकर CMHO कार्यालय में दिया ज्ञापन

Thu Nov 13 , 2025
विदिशा। जिलेभर के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में पदस्थ कर्मियों ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) कार्यालय में पहुँचकर लिखित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने बताया कि उन्हें करीब तीन माह से वेतन नहीं मिला है। इसके अलावा, कर्मचारियों को मिलने वाले अन्य कमीशन और भत्ते भी लंबे समय से […]

You May Like