चार पहिया वाहनों के बढ़ते दबाव से लोग परेशान

इंदौर:आमतौर पर बड़े विकसित शहरों में भारी वाहनों के प्रवेश की अनुमति ऐसे समय दी जाती है जब आम यातायात सड़कों पर नहीं होता है. इससे लोगों को बड़ी राहत मिलती है. वहीं वर्तमान में आज भी दोपहर को भारी वाहनों को प्रवेश दिया जा रहा है.बाहर से इंदौर आने वाले भारी वाहन अधिकांश लोहा मंडी आते हैं. इसके लिए उन्हें पालदा, तीन ईमली, नौलखा, अग्रेसन चौराहा होते हुए निकलना पड़ता है.

पूर्व में इन पर कभी भी शहर में आने-जाने पर पबंदी नहीं थी लेकिन आमजन को होने वाली असुविधा के चलते दोपहर बारह से पांच बजे तक इन्हें प्रवेश दिया जाता है. फिर शाम पांच से नौ बजे तक प्रवेश निषेध कर दिया जाता है. वहीं रात्रि कालीन में किसी प्रकार की रोक-टोक नहीं होती. लेकिन समस्या यह है कि पिछले कुछ सालों से दोपहर में भी यातायात का दबाव बढ़ा है. इसी के साथ तीन से छः बजे तक स्कूली बसें भी बड़ी संख्या में इस मार्ग से गुजरती है. बची हुई कसर अन्य चार पहिया वाहनों की संख्या पूरी कर देती है. अब वही स्थिति हर दिन निर्मित होने लगी है और आम जनता परेशान हो रही है.

इनका कहना है
आम जनता की सुविधा के लिए कुछ नियम बनाए जाते है लेकिन विभाग भी ईमानदारी से कार्य करे. समय एक जैसा नहीं होता. भारी वाहनों के प्रवेश के समय में बदलाव करने की आवश्कता है.
– किशन महाराज
दोबारा स्थिति भयानक है क्योंकि इस मार्ग पहले आए दिन हादसे हुआ करते थे. कई स्कूली छात्र-छात्राओं को हर दिन सड़क क्रास करना पड़ती है. ऐसे में भारी वाहनों का प्रवेश नुकसानदायक है.
– अर्जुन सोनी
अगर आप पालदा से अग्रसेन चौराहा आ रहे है तो संभल जाएं. इस मार्ग की स्थिति अच्छी नहीं रही. भारी वाहनों को रात्री नौ से सुबह दस बजे तक ही प्रवेश की अनुमति दी जाए.
– जिशान खान

Next Post

शहर में स्मार्ट सिटी बना रहा दो सौ बस स्टॉप

Sat Jul 26 , 2025
इंदौर: शहर में स्मार्ट सिटी द्वारा 200 सौ बस स्टॉप बनाए जा रहे है. बस स्टॉप पीपीपी मोड पर एक कंपनी शहर में बनाकर्दे दी है, जिसको स्मार्ट सिटी ने 25 वर्ष के विज्ञापन अधिकार के साथ अनुमति दी है. विशेष बात यह है कि एक बस स्टॉप के निर्माण […]

You May Like