
छतरपुर। राजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम परा में जमीन विवाद को लेकर एक दंपती के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घायल कंदु पाल (45) ने आरोप लगाया कि वह अपनी पत्नी रोशनी पाल के साथ खेत पर मौजूद थे, तभी पुराने जमीन विवाद को लेकर कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया। घटना में दोनों घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पीड़ित के अनुसार, कल्लू पाल, रमेश पाल, गीता पाल, अंजू पाल, रन्नू पाल सहित अन्य लोगों ने लाठी-डंडों, कुल्हाड़ी और लोहे की रॉड से हमला किया। हमले में कंदु पाल और उनकी पत्नी रोशनी पाल को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद परिजनों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया।
पीड़ित ने राजनगर थाने में शिकायत दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के अनुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
