शत-प्रतिशत कार्य ई-ऑफिस प्रणाली से करें: प्रियंक मिश्रा

भोपाल। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने बुधवार को जिला आबकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान कलेक्टर ने जिला आबकारी अधिकारी को मैदानी स्तर पर सघन जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए. मिश्रा ने कहा कि संवेदनशील इलाकों में नियमित निरीक्षण के साथ औचक दबिश और फ्लैग मार्च किए जाएं, ताकि अवैध शराब का कारोबार करने वालों पर प्रभावी कार्रवाई हो सके. नियम तोडऩे वालों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं.

कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान कार्यालय की विभिन्न शाखाओं में फाइलों और अभिलेखों की स्थिति देखी. उन्होंने निर्देश दिए कि विभागीय फाइलों और पत्रावलियों का काम अब शत-प्रतिशत ई-ऑफिस प्रणाली से किया जाए. डिजिटल व्यवस्था से फाइलों की आवाजाही और निपटारे की निगरानी आसान होगी और लंबित प्रकरणों के समय पर निराकरण में भी मदद मिलेगी. कलेक्टर ने कहा कि शासकीय फाइलों और अभिलेखों का संधारण नियमों के अनुसार होना चाहिए. रिकॉर्ड रखने में किसी भी तरह की लापरवाही या शिथिलता मिलने पर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी.

Next Post

मंत्री राव उदय प्रताप सिंह के खिलाफ परिवाद खारिज

Wed Sep 16 , 2026
जबलपुर। एमपी-एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट डीपी सूत्रकार ने परिवहन व स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह के खिलाफ राष्ट्रीय ध्वज के अपमान संबंधी परिवाद खारिज कर दिया। परिवादी नरसिंहपुर निवासी कौशल सिलावट ने आरोप लगाया था कि 11 अगस्त, 2024 को गाडरवारा से चीचली तक निकाली गई […]

You May Like

मनोरंजन