आधार केंद्र से प्रिंटर, मॉनिटर और फिंगर मशीन की चोरी

सतना: सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित उप डाकघर में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात हुई चोरी की घटना ने पुलिस की कार्यशैली पर ग़म हर सवाल खड़े कर दिए। अज्ञात चोरों ने आधार केंद्र से लाखों रुपये के उपकरण, जिनमें प्रिंटर, मॉनिटर और फिंगर मशीन जैसे महत्वपूर्ण उपकरण चुरा लिए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बदमाश उप डाकघर के चैनल गेट और मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसे। उन्होंने आधार केंद्र को निशाना बनाया और वहां रखे महत्वपूर्ण उपकरण लेकर फरार हो गए।
गुरुवार सुबह चौकीदार ने चैनल गेट का ताला टूटा देखा, जिसके बाद उसने उप डाकपाल श्रीमती रंजना पांडेय को सूचना दी। श्रीमती पांडेय ने अन्य स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचकर देखा कि आलमारियां खुली हुई थीं और आधार केंद्र का सारा सामान गायब था।

घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मौके का मुआयना किया और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस चौकीदार से भी पूछताछ कर रही है ताकि चोरों का सुराग मिल सके।

Next Post

ट्रक की टक्कर से वृद्ध की मौत

Fri May 29 , 2026
सतना: जिले के मझगवां थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 62 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। यह घटना गुरुवार सुबह सतना-चित्रकूट स्टेट हाईवे पर चौरहा गांव के पास हुई, जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे बैठे वृद्ध को टक्कर मार दी।प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की […]

You May Like