जनसुनवाई में पहुंचे भूमि विवाद से लेकर पेंशन तक के 96 मामले, अधिकारी रहे मौजूद

सीहोर। मंगलवार को जनसुनवाई में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती सर्जना यादव ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं और समय सीमा में निराकरण के निर्देश दिए. जनसुनवाई में जिलेभर से आए 96 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन दिए. जनपद कार्यालयों में भी जनसुनवाई आयोजित की गई. जनसुनवाई में भूमि विवाद, नामांतरण, बंटवारा, आपसी विवाद, मेढ.-रास्ता विवाद, बीपीएल कार्ड, प्रधानमंत्री आवास, गन लाइसेंस, वृद्धावस्था पेंशन, आर्थिक सहायता, मुआवजा से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए. जनसुनवाई में अपर कलेक्टर बृजेश सक्सेना, संयुक्त कलेक्टर सुश्री वंदना राजपूत, एसडीएम तन्मय वर्मा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.

 

Next Post

लूट के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Wed Jul 15 , 2026
सीहोर। कोतवाली पुलिस ने रेलवे स्टेशन क्षेत्र में राहगीर से मारपीट कर बैग, मोबाईल और नकदी लूटने के दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए घटना में प्रयुक्त बाइक जब्त कर ली है, जबकि फरार तीसरे आरोपी की तलाश जारी है. आरोपियों ने 11 जुलाई को रेलवे स्टेशन के समीप गुना […]

You May Like