सीहोर। माय भारत एवं हिताय संस्था द्वारा विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर युवाओं में स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यूथ साइकिलिंग इवेंट आयोजित किया गया. माय भारत की उप निदेशक सुश्री निक्की राठौर ने बताया कि साइकिल रैली भोपाल नाका से शुरू हुई और मुख्य मार्गों से होते हुए चर्च ग्राउंड पर संपन्न हुई. समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों और नागरिकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई व प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए.
विश्व साइकिल दिवस पर सीहोर में यूथ साइकिलिंग इवेंट, युवाओं ने ली स्वच्छता की शपथ
