
दतिया। बीजेपी का झंडा लगाकर स्कॉर्पियो से अवैध शराब की तस्करी की जा रही थी। 58 पेटी शराब और स्कॉर्पियो जप्त की गई है। शराब तस्कर मौके से फरार हो गए। सालौन तिराहे से 58 पेटी देशी शराब और स्कॉर्पियो जप्त की गई है। पंडोखर पुलिस अवैध शराब और स्कॉर्पियो जप्त कर शराब तस्कर की तलाश कर रही है। पंडोखर पुलिस ने शराब तस्कर के खिलाफ धारा 34(2) का प्रकरण बनाया है।
