सीहोर। वीआईटी भोपाल ने कोठरी स्थित संस्थान में ग्रामीण क्षेत्रों के 14 वर्ष से छोटे बच्चों का आठ दिवसीय ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया. इसका समापन कोठरी नपाध्यक्ष राधेश्याम दलपति और पार्षद मदन लाल वर्मा तथा दिनेश चौधरी ने किया. इस मौके पर दिनेश चौधरी, प्रो. वीसी डॉ टीवी श्रीधरन, ऑपरेशन डायरेक्टर एस प्रभाकर उपस्थित थे. शिविर में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को अतिथियों ने प्रमाण पत्र वितरित किए. शिविर में शामिल कुछ बालकों ने अपने विचार प्रस्तुत किए. साथ ही इस विशेष शिविर के प्रशिक्षक अमजद सिद्दीकी को भी सम्मानित किया गया. इस मौके पर संस्थान के खेल अधिकारी डॉ प्रशांत तिवारी, समन्वयक डॉ विनोद भट्ट, लायजनिंग अधिकारी अखिलेश बरुआ समेत स्थानीय फैकल्टी और छात्र छात्राएं उपस्थित थे.
वीआईटी भोपाल में बच्चों के 8 दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिविर का समापन, प्रमाण पत्र बांटे गए
