प्रांत संगठन मंत्री श्री भार्गव की मौजूदगी में जिला स्तरीय बैठक संपन्न

पानसेमल/बड़वानी: विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की जिला बैठक राजपुर प्रखंड के ओझर में संपन्न हुई।भगवान श्रीराम, मां भारती के पूजन के बाद संगठन प्रांत मंत्री खगेंद्र भार्गव ने कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि संगठन के कार्य करते हुए आदर्श समाज का निर्माण करे।हम पहले चरित्रवान बने फिर हम समाज में जाकर समाज को संगठित कर सकेंगे।उन्होंने “अश्वं नैव गजं नैव,व्याघ्रं नैव च नैव च ।

अजापुत्रं बलिं दद्याद् देवो दुर्बलघातकः।” श्लोक का अर्थ बताते हुए कहा घोड़े,हाथी या शेर कि कभी बलि नहीं दी जाती है ।हमेशा कमजोर की बलि दी जाती हैं,इसलिए समस्याओं से लड़कर मजबूत बनो और समाज को संगठित करो।संगठन कभी भी जातिगत भेदभाव को मानता सर्व धर्म समभाव एवं समाजहित में कार्य करना चाहिए,ऐसे कार्य नहीं करे जिससे कि नैतिकता का पतन हो।संगठन के विभिन्न आयामों,सेवा प्रकल्पों के बारे में चर्चा की।

इस दौरान प्रांत संगठन मंत्री खगेंद्र भार्गव,विभाग संयोजक जितेंद्र राठौड़,विभाग वक्ता प्रशिक्षण प्रमुख वीरेन्द्र शुक्ला,विभाग संगठन मंत्री वासुदेव पंड्या,विभाग सह मंत्री ललित तंवर,विभाग अर्चक पुरोहित प्रमुख राजा चौरसिया,जिला संयोजक विष्णु गोयल,सहित बड़वानी सेंधवा जिला,पानसेमल,खेतिया,निवाली,प्रखंड,खंड पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Next Post

​सांदीपनि विद्यालय में बस संचालन का मामला,विधायक चौरे बोले— विधानसभा में उठाऊंगा मुद्दा

Mon Jul 13 , 2026
सौसर:शासकीय सांदीपनि विद्यालय को नगर से लगभग 2 किमी दूर नवीन भवन में स्थानांतरित किए जाने के बाद से छात्रों के आवागमन की समस्या गहरा गई है। बस सेवा को लेकर पालकों में उपजे भारी रोष के बाद सोमवार को स्कूल परिसर में एक आवश्यक पालक-शिक्षक बैठक आयोजित की गई। […]

You May Like