आगामी 2028 के सिंहस्थ पर्व में आने वाले भक्तों सुविधा के मद्दे नजर ओंकारेश्वर में विकास कार्य किए जा रहे

ओंकारेश्वर के झूला पुल मरम्मति करण एवं इसके समकक्ष नए झूला पुल का निर्माण कार्य प्रगति पर है
आगामी 2028 में आने वाले सिहस्थ पर्व को लेकर प्रशासन मुस्तैद हो गया है ओंकारेश्वर में अनेक निर्माण कार्य चल रहे हैं इसी में 2004 में बने झूला पुल की मरम्मत का कार्य भी चल रहा है पुरानी टाइल्सको उखाड़ कर नई लगाई जाएगी तथा पुल के मजबूती को परखा जाएगा इसके लिए दिल्ली से टीम आ रही है
इसके साथ ही एक नया पुल समकक्ष बनाया जा रहा है इसका कार्य प्रगति पर है ।
इसी तरह पुराने पुल का भी मरम्मत कार्य चल रहा है दिल्ली की टीम द्वारा उसकी मजबूती की को भी परखा जाएगा यह पुल 1979 में शुरू हुआ था या आरसीसी का हैंगिंग ब्रिज है इसके समीप भी एक अन्य पुल का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है इससे आने वाले सिंहस्थ
पर्व पर आने वाली भीड़ को कंट्रोल किया जासकेगा
पश्चिम की ओर नवीन घाट से बर्फानी घाट पर भी एक ब्रिज बनाया जा रहा है जो परिक्रमा मार्ग को भी जोड़ेगा इससे लाखों की संख्या में आने वाली भीड़ को परिक्रमा मार्ग व ओंकारेश्वर मंदिर में भेजा जा सकेगा ।
ओंकारेश्वर के दोनों तटों पर घाट निर्माण किए जा रहे हैं ब्रह्मपुरी घाट को विस्तार किया जा रहा है वहीं पिछले घाट का निर्माण किया जा रहा है तो नागर घाट से जुड़ेगा सन 2016 के कुंभ में भी घाट बनाए गए थे अब बड़े बड़े घाट हो जाएंगे ।
खेड़ी घाट में भी विशाल घाट बनाए जा रहे हैं इन सभी घाटों में लाखों की संख्या में श्रद्धालु पवित्र नर्मदा नदी में स्नान कर सकेंगे अप्रैल 2028 में दो प्लाटून ब्रिज भी बनाए जाएंगे सिंहस्थ पर्व को देखते हुए पार्किंग स्थलों को भी विकसित किया जा रहा है । ओंकारेश्वर से मोटक्का के लिए फोर लाइन रोड का कार्य तेजी से चल रहा हे
उक्त जानकारी देते हुए sdm एवं मंदिर ट्रस्ट के मुख्य कार्य पालन अधिकारी पंकज वर्मा ने बताया कि खंडवा कलेक्टर ऋषभ गुप्ताजी के मार्गदर्शन में सभी कार्य प्रगति पर हे एवं अन्य कार्य भी शीघ्र शुरू होंगे।
सभी कार्यों को दिसंबर 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया हे ।
ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में विस्तारण करते हुए गेटों को चौड़ा किया गया जिससे पहले के अपेक्षा तीन गुना भक्त निकल रहे हैं मंदिर के साथ जूना महल का कार्य भी चल रहा है जिससे मंदिर के कैंपस में भक्तों को सुविधा मिल सकेगी ।
वर्मा ने बता कि नर्मदा शुद्धिकरण कार्य भी जन सहयोग से चलते रहेंगे
गौमुख घाट व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिये हे
लकड़ी की नव एवं फाइबर की नावों के खड़े करने के लिए स्थान सुनिश्चित किए गए हे पिंडदान के कर्म के लिए भी साथ चिन्हित किया घाटों का मरम्मत का कार्य भी जनस्यों से किया जाएगा उसके लिए मंदिर ट्रस्ट व्यय किया जाएगा

कलेक्टर एवं संबंधित विभाग के अधिकारी हर हफ्ते ओंकारेश्वर का दौरा कर निर्माण कार्यों समीक्षा कर रहे हे

Next Post

सिंगरौली बैंक डकैती के मुख्य आरोपी के तार जुड़े कटनी मणप्पुरम बैंक डकैती से, पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा

Wed Oct 14 , 2026
कटनी: सिंगरौली जिले के बैढ़न स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में हुई 15 करोड़ रुपये की दिनदहाड़े डकैती के मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी ने कटनी में भी चोरी और डकैती की वारदात को अंजाम दिए जाने का बड़ा खुलासा किया है। आरोपी के कटनी के बरगवां स्थित मणप्पुरम गोल्ड फाइनेंस […]

You May Like