
अशोकनगर। कदवाया थाना अंतर्गत एक गांव में पति-पत्नि ने एक ही फंदे पर झूलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी उस समय लोगों को पता लगी, जब युवक की मां ने दरवाजा खोलने के खटखटाया तो सामने से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई, जिसके बाद परिजनों ने गेट खोलकर देखा तो साड़ी के फंदे पर दोनो पति-पत्नि झूलते हुए मिले। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार भूपेंद्र आदिवासी पुत्र लल्लू आदिवासी और उसकी पत्नी मिश्री बाई निवासीग्राम इमलीपुर ने बुधवार-गुरूवार की रात्रि में अपने घर के कमरे में साड़ी का फंदा बनाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतकों के बारे में परिजनों ने बताया कि वह मजदूरी करके अपनी जीवन गुजर बसर करते थे। वहीं लल्लू शराब का आदि था, जिसके कारण वह घर विवाद करता रहता था, तो वहीं उसकी पत्नि शांत स्वभाव की थी। आखिर दंपती ने फांसी क्यों लगाई है, इसकी कोई जानकारी किसी के पास नहीं है। फिलहाल पुलिस ने मृतकों के शव का पीएम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। तो वहीं मर्गकायम करते हुए जांच में लिया है।
