इंदौर: इंदौर को सोलर सिटी और सुरक्षित शहर के रूप में विकसित करने की योजना पर विचार करने के लिए बैठक हुई.बैठक में जनभागीदारी से शहर के हर इलाके और बाजारों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने पर चर्चा की गई. साथ ही जलूद सोलर पार्क का कार्य जल्द पूरा करने और अगले तीन महीने में लोकार्पण करना प्रस्तावित किया है. महापौर पुष्यमित्रभार्गव ने बताया कि इंदौर अब ‘क्लीन और ग्रीन’ शहर से आगे बढ़कर ‘सोलर सिटी’ बनने की दिशा में अग्रसर है.
आगामी तीन महीनों में जलूद स्थित सोलर पार्क का उद्घाटन प्रस्तावित है, जिससे स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा. महापौर ने इंदौर को सुरक्षित बनाने के लिए सीसीटीवी सर्विलांस के लिए कानून तैयार किया गया है. आने वाले समय में यह कानून प्रभाव में लाया जाएगा, जिसके अंतर्गत जनभागीदारी से शहर में कैमरे लगाए जाएंगे.
