आईपीएल क्रिकेट सट्टे पर एक सटोरिया गिरफ्तार

मंदसौर। आईपीएल क्रिकेट सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना वायडी नगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन सट्टा उतारने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से मोबाइल, नकदी और हिसाब-किताब की डायरी जब्त की गई है।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेरसिंह बघेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र भास्कर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शिवांशु मालवीय के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार आरोपी इमरान पिता याकुब शाह (38) निवासी इंद्रा कॉलोनी, मंदसौर को मोबाइल पर ऑनलाइन आईपीएल क्रिकेट सट्टा उतारते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास से एक वीवो वी50 एंड्रायड मोबाइल जब्त किया गया, जिसमें 1 करोड़ 14 लाख 66 हजार 150 रुपए का हिसाब मिला। इसके अलावा 50 हजार रुपए नकद एवं हिसाब-किताब की डायरी भी बरामद की गई।

पूछताछ में आरोपी ने ऑनलाइन वेबसाइट के माध्यम से क्रिकेट सट्टा संचालित करना स्वीकार किया। साथ ही सट्टे के लिए आईडी राहुल भावसार निवासी उज्जैन द्वारा उपलब्ध कराना तथा असलम निवासी खानपुरा को मास्टर आईडी देकर सट्टा लिखवाना बताया।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सट्टा एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई में थाना वायडी नगर पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Next Post

हंटावायरस के दो मरीज़ नीदरलैंड पहुंचे, तीसरे की फ्लाइट में देरी

Thu May 7 , 2026
एम्स्टर्डम/केप वर्डे, 07 मई (वार्ता) घातक हंटावायरस संक्रमण की पुष्टि के बाद प्रभावित क्रूज जहाज ‘एमवी होंडियस’ से निकाले गये दो गंभीर मरीजों को इलाज के लिये नीदरलैंड पहुंचाया गया है, जबकि तीसरे संक्रमित यात्री की निकासी उड़ान में देरी हुई है। क्रूज ऑपरेटर ओशनवाइड एक्सपीडिशंस ने बताया कि जहाज […]

You May Like