जबलपुर : खमरिया थाना अंतर्गत सोनपुर में माँ अपने ही बेटे और बहू की प्रताडऩा का शिकार हो गई। प्रेम विवाह के बाद घर में रह रहे छोटे बेटे और उसकी पत्नी ने न केवल अपनी बुजुर्ग माँ के साथ अभद्रता की, बल्कि विरोध करने पर उनके साथ मारपीट भी की। पीडि़ता ने घायल अवस्था में थाने पहुँचकर न्याय की गुहार लगाई है।पुलिस के मुताबिक सोनपुर निवासी शकुन महोबिया के छोटे बेटे सौरभ महोबिया ने पिछले साल अप्रैल में रिजा बानो के साथ प्रेम विवाह किया था।
शादी के बाद से ही घर का माहौल बिगडऩे लगा था। पिछले दो महीनों से सौरभ और उसकी पत्नी रिजा बानो बात-बात पर अपनी माँ, बड़े भाई शुभम और नाती सागर के साथ विवाद कर रहे थे। कल सौरभ अचानक घर में चीखने-चिल्लाने लगा उसने कहा कि मेरी पत्नी को कोई कुछ नहीं कहेगा जब बड़े भाई शुभम ने सलाह दी, तो सौरभ मारपीट पर उतारू हो गया। अपनी आँखों के सामने बेटों को लड़ता देख जब माँ शकुन महोबिया बीच-बचाव करने पहुँची, तो बेटे नेमारपीट करते हुए उन्हें जोर से धक्का दे दिया। जमीन पर गिरने के कारण बुजुर्ग महिला के दाहिने हाथ में गंभीर चोट आ गई।
