पीएम आवास की लिस्ट में नाम न होने पर रोजगार सहायक को धमकाया

जबलपुर: पाटन थाना अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत रिमझा के रोजगार सहायक को प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रतीक्षा सूची में नाम होने पर बदमाश ने धमकाया।जानकारी के अनुसार रोजगार सहायक आशीष भुर्रक, ग्राम रिमझा के निवासी हैं, जब वह शासकीय कार्य के लिए ग्राम मढ़पिपरिया जा रहे थे। इसी दौरान मढ़पिपरिया निवासी चरन सिंह लोधी ने उन्हें फोन कर काम के बहाने प्राथमिक शाला के पास बुलाया।

आशीष भुर्रक के मुताबिक, जैसे ही वह स्कूल के पास पहुँचे, चरन सिंह ने उनके साथ अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया। आरोपी ने चिल्लाते हुए पूछा कि प्रधानमंत्री आवास योजना में मेरा नाम क्यों नहीं आया है? जब रोजगार सहायक ने उसे समझाने की कोशिश की कि आपका नाम अभी प्रतीक्षा सूची में है और नंबर आने पर ही आवास स्वीकृत होगा, तो आरोपी भडक़ गया। उसने सरेराह धमकी देते हुए कहा अगर एक महीने के अंदर मेरा नाम लिस्ट में नहीं आया, तो तुम जहाँ भी मिलोगे, तुम्हें जान से खत्म कर दूँगा।

Next Post

वो का चक्कर, पति ने पत्नी, मासूम बेटे की कर दी पिटाई

Tue Mar 31 , 2026
जबलपुर: हनुमानताल थाना अंतर्गत आजाद नगर मोहरिया क्षेत्र में मोबाइल पर दूसरी महिला से बात करने का विरोध करने पर पति ने न पत्नी की बेरहमी से पिटाई की, बल्कि अपने 4 साल के मासूम बेटे को पीटा।पुलिस के मुताबिक आजाद नगर मोहरिया, गली नंबर 08 की निवासी सना अंजुम […]

You May Like