जबलपुर: हनुमानताल थाना अंतर्गत आजाद नगर मोहरिया क्षेत्र में मोबाइल पर दूसरी महिला से बात करने का विरोध करने पर पति ने न पत्नी की बेरहमी से पिटाई की, बल्कि अपने 4 साल के मासूम बेटे को पीटा।पुलिस के मुताबिक आजाद नगर मोहरिया, गली नंबर 08 की निवासी सना अंजुम ने रिपोर्ट दर्ज कराई बीत रात करीब 8 बजे उसका पति मोहम्मद नफीस काम से घर लौटा।
घर आने के बाद वह मोबाइल पर किसी अन्य महिला से बात कर रहा था। जब सना ने इसका विरोध किया और पराई महिला से बात करने से मना किया, तो नफीस आगबबूला हो गया। आरोपी पति ने उसे हाथ-मुक्कों से पीटा। मारपीट में सना के दाहिने हाथ, दोनों पैरों और मुंह पर गंभीर चोटें आई हैं। इसके बाद 4 वर्षीय बेटे मोहम्मद आतिफ को भी आरोपी ने बेरहमी से पीटा, जिससे बच्चे के दाहिने हाथ में चोट आई है। घटना के दौरान चीख-पुकार सुनकर मकान मालिक रोशनी बानो और मोहम्मद जाहिद मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव की कोशिश की
