जबलपुर: मझौली थाना अंतर्गत चौबे मोहल्ला में रहने वाली एक शिक्षिका के पति की मौत के बाद से ससुराल पक्ष प्रताडि़त कर रहा है। पीडि़ता ने मामले की शिकायत थाने में करते हुए न्याय की गुहार लगाई है ।पुलिस के मुताबिक सोमवार को श्रीमति नीतू दुबे 39 वर्ष निवासी चोबे मोहल्ला मझौली ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह शासकीय स्कूल मे अभाना में प्राईवेट शिक्षिका है उसके पति का 4 वर्ष पहले स्वर्गवास हो चुका है वह अपनी दोनों बेटियों के साथ पति के पुस्तैनी मकान के आधे हिस्से मेें रहती है बाकी के आधे हिस्से में उसकी सास अकेली रहती है जेठ बबलू उर्फ संजय एवं देवर दीपक सिहोरा रोड़ मझौली में रहते हैैं।
उसके पति की मौत के बाद से ही उसके ससुराल वालों का व्यवहार उसके और उसकी बेटियों के प्रति बदल गया, सास कमला बाई, जेठ बबलू, देवर दीपक तीनों उसे एवं उसकी बेटियों को घर से भगाने ओर सम्पत्ति से वंचित करने की नियत से आये दिन झगड़ा वाद विवाद करते रहते हैं। सोमवार दोपहर लगभग 3 बजे सास 2 दिन बाद देवर के घर से अपने घर आयी, उसने घर में अपने हिस्से में ताला लगा रखा था इसी बात पर सास उसके साथ विवाद करने लगी, मना किया तो सास झूमाझपटी कर हाथ मुक्कों से मारपीट करने लगी आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग इक_ा हो गये उसकी सास घर के बाहर चली गयी थी लगभग आधा घण्टा बाद जेठ संजय उर्फ बबलू एवं देवर दीपक उसके घर आकर बोले कि दुबारा मॉ से बात की तो जान से खत्म कर देगें।
