अमेरिकी हमलों से ईरान का फोर्डो परमाणु स्थल क्षतिग्रस्त हुआ: इजरायली परमाणु आयोग

यरूशलम, (वार्ता/शिन्हुआ) इजरायली परमाणु ऊर्जा आयोग (आईएईसी) ने बुधवार को कहा कि ईरान के फोर्डो परमाणु संयंत्र पर अमेरिकी हवाई हमलों से इसकी प्रमुख अवसंरचना को नष्ट कर दिया, जिससे यूरेनियम संवर्धन संयंत्र निष्क्रिय हो गया।

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में, आईएईसी ने कहा कि रविवार के अमेरिकी हमलों और ईरान के परमाणु कार्यक्रम के अन्य घटकों पर इजरायली हमलों ने ईरान की परमाणु हथियार विकसित करने की क्षमता को कई वर्षों के लिए पीछे धकेल दिया है।

आज सुबह हुई कैबिनेट बैठक में प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने ईरान के खिलाफ युद्ध में जीत की घोषणा की और दावा किया कि इजरायल ने तत्काल खतरे को समाप्त कर दिया है।

इजरायल ने अपने हमलों का बचाव करते हुए कहा कि ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकने के लिए यह आवश्यक था, हालांकि ईरान इस आरोप से मना किया।

ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने आज पुष्टि किया कि हमलों से काफी नुकसान हुआ है। अल जजीरा को दिए गए साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि हमारे परमाणु प्रतिष्ठानों को बहुत नुकसान पहुंचा है।

हालांकि, अमेरिकी मीडिया ने एक वर्गीकृत खुफिया आकलन का हवाला देते हुए कहा कि ईरान के परमाणु अवसंरचना को हुए नुकसान के कारण उसके कार्यक्रम में केवल कुछ महीनों की देरी हो सकती है, यह निष्कर्ष अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के इस दावे के विपरीत है कि सुविधाएं पूरी तरह से नष्ट हो गई हैं।

Next Post

अंतरिक्ष में ऐतिहासिक उपलब्धि

Thu Jun 26 , 2025
25 जून 2025 भारतीय अंतरिक्ष इतिहास में यह दिन स्वर्णाक्षरों में अंकित हो गया है.एक लंबे अंतराल के बाद, 41 वर्षों बाद, भारत ने पुन: एक बार अंतरिक्ष में अपनी उपस्थिति दर्ज की है. यह अवसर और भी गौरवपूर्ण हो जाता है जब हम देखते हैं कि इस बार यह […]

You May Like