विदिशा। विदिशा-सागर बायपास पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के एयरबैग खुल गए। इससे कार में सवार झारखंड निवासी दंपति की जान बच गई।
हादसे के बाद स्कॉर्पियो की नंबर प्लेट टूटकर सड़क पर गिर गई। आरोप है कि स्कॉर्पियो चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। वहीं, नंबर प्लेट उठाने पहुंचे एक युवक के साथ मारपीट किए जाने की जानकारी भी सामने आई है।
स्कॉर्पियो चालक के शराब के नशे में होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Next Post
फिलीपींस में आसियान रक्षा मंत्रियों की 13वीं बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे राजनाथ
Mon Oct 26 , 2026
नई दिल्ली 26 अक्टूबर (वार्ता) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह फिलीपींस के सेबू में बुधवार से शुरू होने वाली आसियान रक्षा मंत्रियों की 13वीं बैठक (एडीडीडीएम-प्लस) में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। वह बैठक में क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मुद्दों पर विचार साझा करेंगे। रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि […]

You May Like
-
9 months ago
रेल्वे स्टेशन के बाहर मिली लाश