ग्वालियर में घरेलू गैस के दुरुपयोग पर कार्रवाई, 20 सिलेंडर जब्त

ग्वालियर। जिले में घरेलू रसोई गैस के दुरुपयोग को रोकने के लिए खाद्य विभाग का विशेष अभियान जारी है। कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर मंगलवार को विभागीय टीम ने फूलबाग चौपाटी, गुरुद्वारा चौपाटी और गुड़ा गुड़ी नाका क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए सात प्रतिष्ठानों से 20 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए।

जिला आपूर्ति नियंत्रक अरविंद भदौरिया के अनुसार, जांच के दौरान फूलबाग चौपाटी और गुरुद्वारा चौपाटी के कुछ प्रतिष्ठानों पर घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग कर पकवान तैयार कर बेचे जा रहे थे। वहीं, गुड़ा गुड़ी नाका स्थित दो प्रतिष्ठानों पर घरेलू सिलेंडरों से पांच किलोग्राम के छोटे सिलेंडरों में गैस भरकर व्यावसायिक उपयोग किए जाने का मामला सामने आया।

खाद्य विभाग ने कार्रवाई के दौरान जब्त किए गए सभी 20 घरेलू गैस सिलेंडर अनंत गैस एजेंसी की सुपुर्दगी में दे दिए हैं। संबंधित प्रतिष्ठान संचालकों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

Next Post

ट्रेड लाइसेंस बनाने में लापरवाही करने पर 20 राजस्व कर संग्रहकों को नोटिस

Tue Oct 27 , 2026
ग्वालियर। राजस्व वसूली समीक्षा के दौरान ट्रेड लाइसेंस नहीं बनाये जाने एवं पुराने ट्रेड लाइसेंस का नवीनीकरण लक्ष्य के अनुरूप नहीं करने पर पर 20 राजस्व कर संग्रहकों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है।नोडल अधिकारी राजस्व सतेन्द्र भदौरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि आयुक्त नगर निगम […]

You May Like