निगम में दस्तावेज डिजिटलाइजेशन का काम शुरू

90 लाख से अधिक दस्तावेजों का करेंगे स्कैन

इंदौर:नगर निगम में आज से सभी विभागों के दस्तावेज डिजिटलाइजेशन का काम शुरू हो गया है. सभी दस्तावेज डिजिटलाइजेशन करने में एक वर्ष का समय लगेगा. करीब 90 लाख से ज्यादा दस्तावेज स्कैन होंगे. साथ ही निगम पोर्टल बनाने का काम भी शुरू हो गया है, इसके तहत निगम की 24 तरह की सुविधाएं मोबाइल पोर्टल पर होगी.नगर निगम में आज से नवीन डिजिटलाइजेशन के कार्य की शुरुआत हो चुकी है. सूचना एवं प्रौद्योगिकी प्रभारी राजेश उदावत ने कहा कि निगम परिषद के गठन के साथ नगर निगम इंदौर को डिजिटल बनाने का संकल्प लिया था. आज महापौर के नेतृत्व में यह काम पूरा किया है.

नगर निगम के सभी विभागों के 90 लाख से अधिक दस्तावेज स्कैन होकर कंप्यूटर पर ऑनलाइन देखे जा सकेंगे. दस्तावेजों को डिजिटल स्कैन करने एक साल का समय लगेगा. एक साल बाद निगम के कंप्यूटर पर हर विभाग की जानकारी क्लिक करते ही स्क्रीन पर होगी. साथ ही वर्तमान में ई नगर पालिक सिस्टम भोपाल से संचालित होता है. उक्त पोर्टल में समय समय पर कई तरह की समस्या आती रहती है, इसको दृष्टिगत रखकर नगर निगम स्वयं का पोर्टल बना रहा है. इस अवसर पर आयुक्त शिवम वर्मा, पूर्व महापौर कृष्णमुरारी मोघे, डॉ. उमाशशि शर्मा, सभापति मुन्नालाल यादव, पूर्व सभापति अजयसिंह नरूका, महापौर परिषद सदस्य राजेश उदावत, निंरजनसिंह चौहान, मनीष शर्मा मामा, सूचना व प्रौद्योगिकी समिति सदस्य सुरेश कुरवाडे, शिखा संदीप दुबे, गजानंद गांवडे सहित पूर्व महापौर परिषद सदस्य, पूर्व पार्षद सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे. अंत में सूचना प्रौद्योगिक समिति सदस्य पार्षद शिखा संदीप दुबे ने आभार व्यक्त किया.

प्रधानमंत्री के सपनों को पूरा करने का प्रयास इंदौर सेः महापौर
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि प्रधानमंत्री के डिजिटल भारत के स्वप्न को इंदौर पूरा करने का प्रयास कर रहा है. भविष्य में आने वाले 10 से 15 वर्ष के बाद नवीन तकनीक के द्वारा जनता का समाधान होगा. निगम स्तर की आधारभूत सेवाऐं और समस्या का समाधान भी डिजिटलाइजेशन के माध्यम से किया जाएगा. इसके लिये निगम द्वारा कार्य किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प था, ग्रीन इंदौर, क्लीन इंदौर के साथ डिजिटल इंदौर. इसे हमने आज से शुरू कर दिया है. साथ ही नगर निगम के 90 लाख से अधिक दस्तावेजो की सुरक्षा के लिए स्केन कर सुरक्षित करने का कार्य किया है. महापौर ने बताया कि मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री के सहयोग से नगर निगम स्वंय का पोर्टल निर्माण कर रहा है. आगामी 1 अप्रैल से अपना कार्य प्रारम्भ करेगा. निगम पोर्टल के साथ मोबाईल एप भी तैयार कर रहा है. शहर की जनता मोबाईल पर ही निगम की विभिन्न सुविधाओ का लाभ ले सकेगी

Next Post

पार्षद यादव और कमलेश का मामला रफा दफा करने की कोशिश में संगठन

Thu Jan 9 , 2025
सियासत जीतू यादव और कमलेश कालरा का विवाद में रोज नए-नए वीडियो आ रहे हैं. दोनों ने अपने-अपने समाजों को भी मैदान में उतार दिया है. इस विवाद को लेकर भाजपा में स्पष्ट रूप से गुटीय विभाजन हो गया है. एक तरफ कैबिनेट मंत्री का गुट है तो दूसरी तरफ […]

You May Like