शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर ठगे 10.90 लाख 

उज्जैन। शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर साफ्टवेयर इंजीनियर के साथ शातिर बदमाशों द्वारा ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कराकर 10.90 लाख की ठगी कर ली। बदमाशों ने तमिलनाडू सहित अन्य राज्यों के खातों में राशि का ट्रांजेक्शन कराया था। नीलगंगा थाना पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है।

एसआई मनोहर बडोदिया ने बताया कि विवेकानंद कालोनी में रहने वाले विकास पिता राजकुमार त्रिवेदी बंैगलूर की हेल्थ केयर कंपनी में साफ्टवेयर इंजीनियर है। अप्रैल माह में शेयर मार्केट में इंवेस्ट के लिये उन्होंने जानकारी प्राप्त की। इस दौरान एक कंपनी से उनका संपर्क हुआ। ऑनलाइन और मोबाइल पर जानकारी लेने पर उन्हें बताया कि मुनाफा सौ प्रतिशत होगा। लेकिन मुनाफे में से 40 प्रतिशत कंपनी को देना होगा। 60 प्रतिशत तुम्हे मिलेगा। विकास त्रिवेदी बातों में आ गये और इवेंटमेंट शुरू कर दिया। शुरुआती दिनों में उन्हें मुनाफा मिला, जो प्राप्त हुआ। तथाकथित शेयर मार्केट कंपनी उनसे अलग-अलग खातों में ट्रांजेक्शन करने लगी। विकास त्रिवेदी ने अप्रैल से मई माह के बीच 10 लाख 90 हजार का ट्रांजेक्शन कर दिया। बड़ी राशि हाथ लगते ही मुनाफा देने वालों से संपर्क बंद कर दिया। उनके खाते में 60 प्रतिशत राशि आना भी बंद हो गई। अपने साथ धोखाधड़ी का आभास होने पर उन्होने मामले की शिकायत थाने आकर दर्ज कराई। प्रारंभिक जानकारी के बाद सामने आया कि कुछ राशि तमिलनाडू के खाते में गई है। वहीं शेष राज्य अन्य राज्यों में संचालित बैंक खातों में ट्रांसफर हुई है। जिसकी जानकारी बैंकों के माध्यम से प्राप्त कर आरोपियों का पता लगाने का प्रयास किया जायेगा। शेयर मार्केट के नाम होने वाली ऑनलाइन धोखाधड़ी को लेकर पुलिस प्रशासन लगातार लोगों को जागरूक करने के साथ सर्तक कर रहा है, बावजूद लोग मुनाफे के लालच में जमापूंजी गवां रहे है।

Next Post

देवासरोड पर बाइक-डंपर में भिड़ंत, एक की मौत 2 घायल

Mon Jun 22 , 2026
उज्जैन। सोमवार सुबह देवास रोड पर डम्पर और बाइक के बीच भिड़ंत हो गई। बाइक पर सवार 1 युवक की मौत हो गई। दो की हालत गंभीर बनी हुई है। दुर्घटना के बाद एक घायल और मृतक को चरक अस्पताल लाया गया था। एक को निजी अस्पताल ले जाया गया […]

You May Like