देवासरोड पर बाइक-डंपर में भिड़ंत, एक की मौत 2 घायल

उज्जैन। सोमवार सुबह देवास रोड पर डम्पर और बाइक के बीच भिड़ंत हो गई। बाइक पर सवार 1 युवक की मौत हो गई। दो की हालत गंभीर बनी हुई है। दुर्घटना के बाद एक घायल और मृतक को चरक अस्पताल लाया गया था। एक को निजी अस्पताल ले जाया गया है।

देवास रोड स्थित ग्राम नरवर में सुबह 10.30 बजे देवास की ओर से आ रहे डम्पर क्रमांक एमपी 04 झेडके 3751 ने अपनी रफ्तार की चपेट में बाइक सवार युवकों को ले लिया। दुर्घटना काफी भीषण थी। एक बाइक सवार युवक के दोनों पैर कटकर अलग हो गए जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। दो गंभीर रूप से घायल है। जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। मृतक की पहचान धर्मेन्द्र पिता शंकरलाल 40 साल निवासी नरवर के रूप में हुई है। घायल रौशन पिता देवीलाल निवासी नरवर है। दुर्घटना में दूसरे घायल को निजी अस्पताल ले जाया गया था जिसका नाम सामने नहीं आ पाया। बताया जा रहा है कि तीनों सेंटिंग का काम करते हैं और सुबह बाइक से साइड पर जाने के लिए निकले थे।

 

200 से 250 ग्रामीण ने किया चक्काजाम

जानकारी लगने और नरवर के युवकों की मौत होने पर ग्रामवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। 200 से 250 की संख्या में एकत्रित हो गए और चक्काजाम कर दिया। उनका कहना था कि वाहन चालक तेजगति से उज्जैन देवास के बीच दौड़ते रहते हैं। पूर्व में भी जान जाना सामने आ चुका है। बावजूद पुलिस और प्रशासन तेज गति से दौड़ते वाहनों की रफ्तार पर अंकुश नहीं लगा पा रही है। चक्काजाम की जानकारी मिलने पर नरवर थाना प्रभारी बल्लू मंडलोई टीम के साथ मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस ने चक्काजाम कर रहे ग्रामीणों को सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया और मौके से डम्पर को जब्त कर लिया।

Next Post

सांसद राहुल सिंह ने सीएम डॉ. मोहन यादव से की भेंट: दमोह मेडिकल कॉलेज के लोकार्पण का किया अनुरोध

Mon Jun 22 , 2026
भोपाल, दमोह सांसद राहुल सिंह ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भोपाल स्थित बल्लभ भवन मंत्रालय में भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि दमोह के निर्माणाधीन नवीन मेडिकल कॉलेज का कार्य पूर्ण हो गया है और इसका लोकार्पण मुख्यमंत्री द्वारा किया जाना शेष है। सांसद ने […]

You May Like