नर्मदापुरम में दादा गुरु की चतुर्थ निराहार परिक्रमा का भव्य प्रवेश, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

बनखेड़ी। धर्म, धरा, धेनु संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन के संदेश को लेकर निकली सिद्ध अवधूत महायोगी दादा गुरु की निराहार चतुर्थ परिक्रमा आज नर्मदापुरम जिला की सीमा में प्रवेश कर गई। जिले में प्रवेश के साथ ही श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया।

यह परिक्रमा प्रकृति संरक्षण, गौसेवा और पर्यावरण जागरूकता का संदेश दे रही है। दादा गुरु के साथ हजारों परिक्रमावासी श्रद्धा और अनुशासन के साथ पदयात्रा कर रहे हैं। यात्रा आज उमरधा पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

परिक्रमा का रात्रि विश्राम सांडीया में निर्धारित है। यात्रा मार्ग में विभिन्न स्थानों पर स्वागत एवं दर्शन के लिए हजारों लोग एकत्रित हुए। उल्लेखनीय है कि दादा गुरु यह परिक्रमा पूर्णतः निराहार रहकर कर रहे हैं। पिछले चार वर्षों से चल रही मां नर्मदा परिक्रमा का यह चतुर्थ चरण है, जिसमें पर्यावरण संरक्षण और नैतिक जीवन मूल्यों का विशेष संदेश दिया जा रहा है।

दादा गुरु की यह चतुर्थ निराहार परिक्रमा क्षेत्र में आस्था, सेवा और पर्यावरण चेतना का केंद्र बनती जा रही है।

 

Next Post

अपने ही स्वागत समारोह में फूलों की जगह नाली में गिरे नेता जी

Sat Feb 28 , 2026
छतरपुर। स्वागत कार्यक्रम के दौरान अप्रत्याशित घटना सामने आई। भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राम मनोहर तिवारी पदभार ग्रहण करने के बाद ग्राम खैरा में आयोजित सम्मान समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। कार्यकर्ताओं द्वारा फूलमालाओं से स्वागत और आशीर्वाद लेने के दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और […]

You May Like