ग्वालियर दुग्ध संघ ने किसानों के हित में दूध खरीदी की दर बढ़ाई

ग्वालियर: ग्वालियर सहकारी दुग्ध संघ द्वारा दूध की खरीदी पर 20 रूपये प्रति किलो ग्राम फैट की बढोत्तरी की गई है। दुग्ध संघ द्वारा अब 820 रूपये प्रति किलो ग्राम फैट की दर से दूध क्रय किया जा रहा है।ज्ञात हो राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड द्वारा ग्वालियर सहकारी दुग्ध संघ को अपने आधिपत्य में लिया गया है। एनडीडीबी द्वारा दूध खरीदी में लगातार प्रति किलो ग्राम फैट के अनुसार धनराशि की वृद्धि की जा रही है।

एनडीडीबी द्वारा पिछले 70 दिनों में किये गए प्रयासों की बदौलत बड़ा बदलाव आया है। ग्वालियर सहकारी दुग्ध संघ का दुग्ध विक्रय मार्च माह में 11 हजार 838 लीटर प्रति दिन था जो अब बढकर औसतन 14 हजार 500 से 15 हजार प्रति दिन हो गया है। एनडीडीबी ने लंबित भुगतान करने के साथ-साथ 10-10 दिन के अंतराल से हर माह की 5, 15 व 25 तारीख को दुग्ध उत्पादक किसानों का भुगतान किया जा रहा है।

दुग्ध संघ द्वारा शेष भुगतान कराने के प्रयास भी पूरी गंभीरता के साथ किए जा रहे हैं।ग्वालियर सहकारी दुग्ध संघ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के अनुसार कि दुग्ध संघ के कार्यक्षेत्र में दुग्ध समितियों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। गत मार्च माह में संघ के कार्यक्षेत्र में मात्र 67 दुग्ध समितियां थी जो अब बढ़कर 206 हो गई है। राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के प्रयासों से संघ का दुग्ध संकलन भी 8 हजार 721 किलोग्राम प्रति दिन से बढ़कर 17 हजार किलोग्राम प्रति दिन तक पहुँच गया है। दुग्ध संघ द्वारा दूध की गुणवत्ता पर खास ध्यान दिया जा रहा है। किसानों से खरीदी गये दूध की शीतकेन्द्र व संघ स्तर पर बारीकी से जाँच की जाती है। इससे उपभोगत्ताओं को उच्च गुणवत्ता का दूध मिल रहा है।

Next Post

आर सुधा ने शाह से की चेन झपटमारी की शिकायत

Mon Aug 4 , 2025
नयी दिल्ली, 04 अगस्त (वार्ता) कांग्रेस की सांसद आर. सुधा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर दिल्ली में उनके साथ हुई चेन झपटमारी की घटना की शिकायत की है। तमिलनाडु के मयिलादुथुराई से लोकसभा सांसद आर सुधा के साथ सोमवार सुबह पोलैंड दूतावास के पास चेन झपटमारी […]

You May Like