कुएं से पिता-पुत्र का शव बरामद, हत्या की आशंका

शिवपुरी, 30 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के कछुआ गांव के जंगल में स्थित एक कुएं से पिता-पुत्र का शव बरामद किया गया है। दोनों पिछले तीन दिनों से लापता बताए गए हैं। आशंका जतायी जा रही है कि उनकी हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया गया है।
पुलिस सूत्रों ने मृतकों के नाम हरगोविंद (50) एवं उसका पुत्र पुष्पेंद्र (24) बताए हैं। मृतकों के परिजनों का कहना है कि उनका उनके ही रिश्तेदार ज्ञानचंद शीतल चंद एवं चिंटू आदि से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था जिसके चलते पिता पुत्र की हत्या की गई है। पिता पुत्र अपने खेत से शुक्रवार से लापता थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Next Post

नाबालिग छात्र की करंट लगने से मौत

Mon Jun 30 , 2025
नरसिहंपुर, 30 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा तहसील के एक स्कूल के छात्रावास में एक छात्र की करंट लगने से मौत हो गयी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक छात्र हाॅस्टल में रह कर 11वीं कक्षा की पढाई कर रहा था। कल रात हाॅस्टल के कमरें में […]

You May Like