कोल्हापुर के आदमपुर उत्सव में कोल्ड ड्रिंक पीने से 35 श्रद्धालु पड़े बीमार

कोल्हापुर, 16 मार्च (वार्ता) महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले की भुदरगढ़ तहसील के आदमपुर तीर्थ स्थल पर रविवार देर रात श्री संत बालू मामा भंडारा उत्सव के दौरान कथित रूप से कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद लगभग 35 श्रद्धालु बीमार पड़ गए।

पुलिस के अनुसार, उत्सव के अवसर पर कुछ लोग श्रद्धालुओं को कोल्ड ड्रिंक्स बांट रहे थे। कोल्ड ड्रिंक पीने के तुरंत बाद कई श्रद्धालुओं को उल्टी होने लगी और उन्होंने पेट की समस्याओं की शिकायत की।

उन्हें इलाज के लिए गरगोटी स्थित उप-जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी श्रद्धालुओं की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

 

Next Post

रायपुर पहुंचे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, बोले देश में गौ-विरोधी सरकार नहीं बननी चाहिए

Mon Mar 16 , 2026
रायपुर, 16 मार्च (वार्ता) ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती अपने तीन दिवसीय प्रवास पर रविवार रात छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे। अपने दौरे में वह विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। रायपुर पहुंचने के बाद उन्होंने देश के पांच राज्यों में घोषित विधानसभा चुनावों और गौ-संरक्षण से […]

You May Like