सड़क पर कचरा फैंकने वाले दुकानदारों से वसूला जुर्माना

ग्वालियर: शहर स्वच्छ व साफ रहे इसलिए गंदगी फैलाने वालों, अमानक पॉलीथिन, गोबर नालियों में बहाने वालों एवं भवन निर्माण सामग्री सडक पर डालने वालों पर निगम द्वारा कार्रवाई की जा रही है।
मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वैभव श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ जुर्माने की कार्यवाही निरंतर की जा रही है। जिसके तहत स्वास्थ्य अधिकारी भीष्म पमनानी के निर्देशन में वार्ड 25 में गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों पर जुर्माना किया गया। कार्यवाही के दौरान सोनू दौदेरिया, दलवीर कनौजिया आदि उपस्थित थे।
इसके साथ ही स्वास्थ्य अधिकारी किषोर चौहान के निर्देषन में वार्ड 35 एवं 41 में ठेले वालों एवं दुकानदारों द्वारा सड़क पर गंदगी फैलाने पर 4500 रूपये का जुर्माना वसूला गया। कार्यवाही के दौरान सहायक स्वास्थ्य अधिकारी जोगेंद्र यादव, जेडएचओ एवं डब्ल्यूएचओ उपस्थित रहे।

Next Post

निगमायुक्त चौधरी ने किया शहर का औचक निरीक्षण, साफ-सफाई और पेयजल व्यवस्थाओं पर सख्त निर्देश

Tue Nov 3 , 2026
ग्वालियर: नगर निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी ने सुबह शहर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर साफ-सफाई एवं नागरिक सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 7, रैन बसेरा, उरवाई गेट एवं वार्ड क्रमांक 2 के झाड़ू वाला मोहल्ला, सत्यनारायण की टेकरी सहित विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। […]

You May Like