ग्वालियर: नगर निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी ने सुबह शहर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर साफ-सफाई एवं नागरिक सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 7, रैन बसेरा, उरवाई गेट एवं वार्ड क्रमांक 2 के झाड़ू वाला मोहल्ला, सत्यनारायण की टेकरी सहित विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया।
निगमायुक्त चौधरी ने सबसे पहले क्षेत्रीय कार्यालय के पास बने रैन बसेरा की व्यवस्थाओं को देखा तथा साफ सफाई व प्रोपर मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।
इसके बाद उन्होंने क्षेत्रीय कार्यालय पर कर संग्रहकों से संपत्ति कर वसूली की समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि वित्तीय वर्ष में वार्ड को जो सम्पत्तिकर का जो लक्ष्य निर्धारित किया उसी के अनुरूप सम्पत्तिकर वसूल करना है अगर लक्ष्य के अनुरूप सम्पत्तिकर वसूली नहीं किया जा जाता है तो कार्यवाही के लिए तैयार हरें। कर संग्रहक द्वारा दिए गए लक्ष्य के अनुरूप वसूली नहीं करने पर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।इसके बाद झाड़ू वाले मोहल्ले में आमजन से मिलकर साफ सफाई के बारे में चर्चा की। आमजन ने पेयजल की समस्या से निगमायुक्त को अवगत कराया।
जिस पर निगमायुक्त ने संबंधित अधिकारी को पेयजल वसूली के लिए कैम्प लगाने के निर्देश देने के साथ ही समय पर पेयजल सप्लाई के निर्देश दिए। उन्होंने सत्यनारायण टेकरी एवं घोसीपुरा रेलवे स्टेशन रोड पर साफ सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा आमजन द्वारा घोसीपुरा कब्रिस्तान की बाउंड्री वॉल ऊंची किए जाने, सौंदर्यीकरण एवं रोड के लिए आग्रह किया। जिस पर निगमायुक्त ने संबंधित अधिकारी को अनुमापन करने के निर्देशित किया।
निरीक्षण के दौरान उरवाई गेट पर सीवर ओवरफ्लो मिलने पर नाराजगी व्यक्त की तथा संबंधित अधिकारी को सीवर लाइन डालने के निर्देश दिए तथा सीवर का मिलान करने के निर्देश दिए।
