व्हाइट हाउस ने आधिकारिक तौर पर टिकटॉक अकाउंट शुरू किया

वाशिंगटन, 20 अगस्त (वार्ता) अमेरिका में ‘व्हाइट हाउस’ ने मंगलवार को आधिकारिक तौर पर अपना टिकटॉक अकाउंट लॉन्च किया।
गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा इस सोशल मीडिया ऐप को लगभग सितंबर तक नये मालिक की तलाश करने या फिर देश में प्रतिबंध का सामना करने की समय सीमा संबंधी धमकी के बीच हुआ है।
इस अकाउंट पर मंगलवार दोपहर को पहला वीडियो पोस्ट किया गया। यह 27 सेकंड की एक क्लिप है जिसमें श्री ट्रम्प को अपने समर्थकों के साथ बातचीत करते हुए दिखाया गया है। इसमें 2016 के रिपब्लिकन नेशनल सम्मेलन में उनके स्वीकृति भाषण का ‘ऑडियो’ भी है।
इस वीडियो के कुछ ही घंटों बाद अकाउंट के 57,000 से ज़्यादा ‘फ़ॉलोअर्स’ हो गए जबकि पिछले साल अपने राष्ट्रपति चुनाव अभियान के लिए श्री ट्रम्प द्वारा इस्तेमाल किए गए टिकटॉक अकाउंट पर 1.5 करोड़ से ज़्यादा फ़ॉलोअर्स हैं।
गौरतलब है कि अपने पहले राष्ट्रपति कार्यकाल में श्री ट्रम्प ने एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए थे जिसके तहत चीनी कंपनी ‘बाइटडांस’ के स्वामित्व वाले इस ऐप पर देश में तब तक प्रतिबंध लगाने की मांग की गई थी जब तक कि बाइटडांस अपना अमेरिकी परिचालन किसी अमेरिकी कंपनी को नहीं बेच देती। हालांकि कानूनी चुनौतियों के कारण यह आदेश लागू नहीं हो सका।
अब अपने दूसरे कार्यकाल में श्री ट्रम्प ने इस समय सीमा को दो बार क्रमशः 20 जनवरी और 4 अप्रैल को 75 दिनों के लिए बढ़ाया है। इसके बाद 19 जून को श्री ट्रम्प ने अमेरिका में टिकटॉक को 90 दिनों के लिए और चालू रखने संबधी एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए जिससे यह समय सीमा अवधि 17 सितंबर तक बढ़ गई है।

Next Post

स्लोवेनिया ने जॉर्डन के रास्ते गाजा में सहायता की पहली खेप भेजी

Wed Aug 20 , 2025
लजुब्लजाना, 20 अगस्त (वार्ता) स्लोवेनिया ने जॉर्डन के रास्ते गाजा के लिए मानवीय सहायता की पहली खेप पहुंची है। स्लोवेनिया के रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने बताया कि रक्षा मंत्रालय के भंडार से खाद्य सामग्री और कंबल सहित यह सहायता एक स्पार्टन सैन्य मालवाहक विमान […]

You May Like

मनोरंजन