हत्या के प्रयास के आरोपी यूपी से गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर हत्या के मामले भी दर्ज

इंदौर. उधारी के रुपए मांगने पर युवक पर गोली चलाकर हत्या का प्रयास करने वाले तीन आरोपियों को सांवेर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. वारदात के बाद से फरार मुख्य आरोपी को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के ललितपुर से पकड़ा है. गिरफ्तार आरोपियों में शामिल दो बदमाशों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है. इनमें हत्या और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर अपराध भी दर्ज हैं.

मामला मंगलवार 10 नवंबर की रात का है, मुंडला हुसैन निवासी अरविंद गवलिया ने नयन मंडलोई से उधार दिए रुपए वापस मांगे थे. इसी बात पर विवाद होने के बाद अरविंद अपने जीजा के साथ धरमपुरी के पास जैतपुरा ब्रिज के नजदीक बातचीत करने पहुंचा था. वहां नयन मंडलोई अपने साथियों के साथ पहले से मौजूद था. विवाद बढ़ने पर नयन ने पिस्टल निकालकर अरविंद पर तान दी और फिर अपने साथी सोनू सिगरेट को थमा दी. नयन के उकसाने पर सोनू ने फायर कर दिया. गोली सड़क से टकराकर अरविंद की दाहिनी जांघ के पिछले हिस्से में लगी थी. इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले थे. मामले में सांवेर पुलिस ने नयन मंडलोई उम्र 29 साल और अतुल मंडलोई उम्र 27 साल, दोनों निवासी ग्राम पालिया, थाना हातोद को गिरफ्तार किया. वहीं, मुख्य आरोपी सोनू सिगरेट उर्फ राजवीर गिल उम्र 30 साल, निवासी गणेश नगर, बाणगंगा को उत्तर प्रदेश के ललितपुर से घेराबंदी कर पकड़ा. पुलिस ने साइबर सेल की मदद और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई. गिरफ्तार नयन मंडलोई के खिलाफ पहले से हत्या, हत्या के प्रयास सहित तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं. वहीं, सोनू सिगरेट के खिलाफ पांच पुराने मामले दर्ज हैं. इनमें हत्या, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, चोरी और एनडीपीएस एक्ट से जुड़े अपराध शामिल हैं. पुलिस अब आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल पिस्टल और अन्य पहलुओं के संबंध में पूछताछ कर रही है. थाना प्रभारी लाखन सिंह राजपूत ने बताया कि उधारी के रुपए को लेकर हुए विवाद में युवक पर गोली चलाई गई थी, मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. मुख्य आरोपी को उत्तर प्रदेश के ललितपुर से पकड़ा है. तीनों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जानकारी सामने आई है.

Next Post

आर्चरी प्रतियोगिता में आयुष एवं राजविका प्रदेश में अब्बल

Sat Nov 14 , 2026
सिंगरौली । राज्य स्तरीय शालेय प्रतियोगिता का आयोजन इटारसी नर्मदापुरम में संपन्न हुई, जहां डी-पॉल विंध्यनगर कक्षा 7वीं में अध्ययनरत आयुष प्रताप सिंह पिता अभय प्रताप सिंह बालक वर्ग एवं राजविका पिता आशीष सिंह बालिका वर्ग आर्चरी प्रतियोगिता में राज्य में प्रथम स्थान अर्जित कर विद्यालय एवं अपने परिवार का […]

You May Like