
सिंगरौली । राज्य स्तरीय शालेय प्रतियोगिता का आयोजन इटारसी नर्मदापुरम में संपन्न हुई, जहां डी-पॉल विंध्यनगर कक्षा 7वीं में अध्ययनरत आयुष प्रताप सिंह पिता अभय प्रताप सिंह बालक वर्ग एवं राजविका पिता आशीष सिंह बालिका वर्ग आर्चरी प्रतियोगिता में राज्य में प्रथम स्थान अर्जित कर विद्यालय एवं अपने परिवार का नाम रोशन किया है।
यहां बताते चले कि आयुष प्रताप सिंह सेवानिवृत्त प्राचार्य एसबी सिंह के पौत्र हैं और अभय प्रताप सिंह कलेक्ट्रोरेट बैढ़न में लोक सेवक केन्द्र में बतौर सहायक प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। वहीं अंडर 14 में बालिकाओं में राजविका सिंह डीएव्ही बैढ़न की प्रदेश में पहला स्थान अर्जित की है। बताया गया है कि नेशनल स्तर का प्रतियोगिता महाराष्ट्र प्रांत के अमरावती में अगले माह दिसम्बर में आयोजित की जाएगी। राजविका के पिता आशीष सिंह पचखोरा निवासी हैं और पेशे से संविदाकार हैं।
