सीधी। जिले में बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान का असर देखने को मिल रहा है। जिले में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। कल सुबह से आसमान में बादल छाए हुए थे, वहीं आज सुबह करीब 8:30 बजे से हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई, जो लगातार जारी है।बेमौसम बारिश और ठंडी हवाओं के चलते तापमान में गिरावट आई है। इससे जिले में ठिठुरन बढ़ गई है। बारिश के कारण शहर की गलियों और ग्रामीण इलाकों की कच्ची सड़कें कीचड़ से भर गई हैं। ऐसे में लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है।
वहीं, अचानक बदले मौसम का असर शादी-ब्याह और धार्मिक आयोजनों पर भी पड़ रहा है। बारिश के कारण टेंट और पंडाल की व्यवस्थाएं संभालने में आयोजकों को काफी दिक्कत हो रही है।मौसम के इस बदले मिजाज के बीच आने वाले दिनों में भी आसमान में बादल छाए रहने के आसार हैं।
Next Post
रायपुर से मुंबई की इंडिगो उड़ान में यात्रियों के गुनगुनाने पर सोनू निगम ने गाए सुपरहिट गाने, वीडियो वायरल
Sat Nov 21 , 2026
मुंबई, शुक्रवार को रायपुर से मुंबई जा रही इंडिगो की उड़ान के दौरान उस समय माहौल संगीतमय हो गया जब विमान में मौजूद गायक सोनू निगम के लिए यात्रियों ने उनके गीत गुनगुनाना शुरू किया और पूरा केबिन एक छोटे म्यूजिक कॉन्सर्ट में बदल गया। सोनू निगम ने मोबाइल कैमरे […]

You May Like
-
1 year ago
जंगल में बिना इजाजत के बना डाली सड़क