विद्या, तर्क, विज्ञान, स्मृति, तत्परता और क्रियाशीलता के 6 गुणों से बढ़ती है विज्ञान की गति

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान भोपाल में आयोजित 52 वीं राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी 2025 में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है।आधुनिक विज्ञान का सहारा लेकर हमारे प्रधानमंत्री श्री मोदी सेना के माध्यम से पाकिस्तान को भी धूल चटाने का काम करते हैं।
उन्होंने कहा ऋषि और मुनि दो अलग-अलग शब्द है। इन दोनों शब्द के मर्म को समझेंगे तो हमारे वैज्ञानिक परंपरा को समझने में सफलता हो जाएगी।

हमारे मुनि विवाह नहीं करते लेकिन ऋषि परंपरा न्यूनतम आवश्यकताओं के साथ अपना जीवन यापन करते हुए सुदूर जंगल में अध्ययन अध्यापन का कार्य करते हैं।
उन्होंने कहा संयुक्त राष्ट्र संघ के माध्यम से योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रतिष्ठित किया। सीएम ने कहा कितना अच्छा लगता है, जब साइबेरिया की बर्फीली पहाड़ियों पर लोग योग करते हुए दिखाई पड़ते हैं।

इसी प्रकार चीन से लगाकर पाकिस्तान तक कई मामलों में हमारी नहीं बनती है लेकिन योग वाले दिन तो पाकिस्तान वाले लोग भी योग करते हुए संयोग से ही सही नमस्कार तो भारत को ही करते हैं।उन्होंने कहा ये श्लोक हमारे प्राचीन ज्ञान की गहराई को बताता है, “वक्रतुंड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभा” अर्थात् लाखों करोड़ों सूर्य हमारे यहां है। यह जानकारी सनातन संस्कृति के माध्यम से भारतीय लोगों को है।अंगदान का जिक्र करते हुए सीएम ने कहा जो अंगदान करता है हम उनको गार्ड ऑफ ऑनर देकर साइंस के इसी भाव को रेखांकित करते हैं।
उन्होंने कहा अंगदान से कई लोगों का जीवन बचता है।”यत् पिण्डे तत् ब्रह्माण्डे” अर्थात् “जो पिंड (सूक्ष्म जगत/शरीर) में है, वही ब्रह्मांड (स्थूल जगत) में भी है”।
सीएम ने कहा आज मैं आपके बीच हमारी प्रतिभाओं में कोई वराह मिहिर, कोई आर्यभट्ट, कोई भाभा, कोई विक्रम साराभाई, कलाम साहब की प्रतिभा देख रहा हूं।
हमें तब और आनंद आता है जब मंगल मिशन फेल होने पर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी हमारे वैज्ञानिकों का हौसला अफजाई करते हैं। सीएम ने कहा विद्या, तर्क, विज्ञान, स्मृति, तत्परता और क्रियाशीलता इन 6 गुणों के आधार पर अपने जीवन से विज्ञान की गति आगे बढ़ाई जा सकती है।

Next Post

ईरान ने भारतीयों की वीजा-फ्री एंट्री पर लगाई रोक, फर्जी नौकरी और अपहरण के बढ़ते मामलों के बीच 22 नवंबर से वीजा अनिवार्य

Tue Nov 18 , 2025
नई दिल्ली, 18 नवंबर 2025: ईरान ने भारतीय नागरिकों के लिए वीजा-फ्री प्रवेश पर रोक लगा दी है। यह सख्त फैसला पिछले कुछ महीनों में फर्जी नौकरी, धोखाधड़ी और अपहरण की बढ़ती घटनाओं के बाद लिया गया है। विदेश मंत्रालय (MEA) ने बताया कि यह निर्णय अपराधी नेटवर्क द्वारा वीजा-फ्री […]

You May Like