डबरा मंडी में धान की बंपर आवक के चलते हर तरफ लगा जाम

ग्वालियर। डबरा कृषि उपज मंडी में धान की बंपर आवक के चलते जिले भर के किसान बड़ी संख्या में ट्रैक्टर–ट्रॉली लेकर रोजाना डबरा धान बेचने पहुंच रहे हैं लेकिन इसी वजह से छीमक मेन बस स्टैंड पर भारी जाम की स्थिति बनी हुई है।हालात इतने खराब हैं कि छोटे दोपहिया वाहनों को रेंग–रेंग कर निकलना पड़ रहा है। घंटों से ट्रैक्टर–ट्रॉली की लंबी लाइनें डबरा से सुनवई तक और उधर चीनोर की ओर शेखुपुर तक लगी हुई हैं। सबसे बड़ी बात चीनोर पुलिस मौके पर मौजूद नहीं है, जिसके चलते राहगीर और आम जनता जाम में बुरी तरह फंसी हुई है। स्थानीय लोगों में नाराज़गी बढ़ती जा रही है और जाम खुलवाने की मांग तेज़ हो गई है।राहगीर खुद जाम को खुलवाने के लिए लगे हुए है।

Next Post

विस सचिव के माध्यम से तामील कराओ विधायक को नोटिस

Mon Nov 24 , 2025
जबलपुर। मप्र हाईकोर्ट ने अब्दुल रज्जाक के आरोप पर 31 अक्टूबर को कटनी विधायक संजय पाठक को नोटिस जारी किया था। मामले पर सोमवार को सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के अधिवक्ता ने कोर्ट को बताया कि विधायक के आवास में उपलब्ध नहीं होने के कारण नोटिस तामील नहीं हो पाया […]

You May Like