बरगवां: बीते माह बरगवां थाना क्षेत्र के ग्राम अजनी निवासी बुद्धसेन बैस के घर से अनाज सरसो एवं मटर की चोरी करने के मामले में बरगवां पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से चोरी के सरसो व मटर को बरामद भी किया गया है।गौरतलब है कि फरियादी बुद्धसेन ने बीते माह 22 मार्च को बरगवां थाने में तहरीर दर्ज कराई थी कि उन्होंने करीब पांच छ: दिन पहले अपने पाहि वाले घर के अन्दर 22 बोरी सरसों और 35 बोरी मटर रखी थी।
जिसकी देखरेख करने वह 21 मार्च की शाम गया था। उस समय सरसों एवं मटर की बोरी सही सलामत रखी थीं। परंतु 22 मार्च की सुबह जब वह अजनी गांव वाले घर गया तो मेन गेट का ताला टूटा हुआ था और घर के अन्दर रखी 22 बोरी सरसों एवं 7 बोरी मटर गायब थीं।
