नयी दिल्ली, 30 अगस्त (वार्ता) चुनाव आयोग ने उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों को पर्यवेक्षक बनाया है।
आयोग की गुरुवार को जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी। आगामी नौ सितंबर को होने वाले इस चुनाव के लिए पंचायत राज विभाग में अतिरिक्त सचिव सुशील कुमार लोहानी और वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग में अतिरिक्त सचिव डी आनंदन पर्यवेक्षक नियुक्त किये गए हैं।
ग्रामीण विकास मंत्रालय के भू-संसाधन विभाग में अतिरिक्त सचिव नितिन कुमार शिवदास खाड़े को पर्यवेक्षकों की आरक्षित सूची में रखा गया है।
उपराष्ट्रपति के चुनाव में नामांकन का गुरुवार को आखरी दिन था।
