एक्सीडेंट में घायल बुजुर्ग व्यक्ति की मौत 

भोपाल, 19 जनवरी. कोहेफिजा इलाके में एक्सीडेंट में घायल हुए एक बुजुर्ग व्यक्ति की इलाज के दौरान निजी अस्पताल में मौत हो गई. जानकारी के अनुसार रामचरण मोगिया (70) सुठालिया जिला राजगढ़ के रहने वाले थे. बीती पंद्रह जनवरी को वह अपनी पत्नी केसरबाई के साथ भोपाल आये थे. दोपहर करीब तीन बजे कमिश्नर कार्यालय के सामने दोनों सड़क क्रास कर रहे थे, तभी लालघाटी की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार मैजिक वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी थी. इस हादसे में रामचरण और केसर बाई को चोट आई थी. गंभीर रूप से घयाल रामचरण को इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल पहुंचाया गया था. बाद में उन्हें भैंसाखेड़ी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शनिवार को उनकी मौत हो गई. पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराने के बाद लाश परिजन को सौंप दी है. पुलिस ने टक्कर मारने वाले मैजिक चालक के खिलाफ एक्सीडेंट का केस दर्ज किया था. घायल की मौत के बाद आरोपी के खिलाफ धाराएं बढ़ाई जा रही हैं.

0000000000

अस्पताल पहुंचे बुजुर्ग व्यक्ति ने तोड़ा दम

भोपाल, 19 जनवरी. एमपी नगर स्थित बोर्ड आफिस चौराहे के पास बेहोशी की हालत में मिले बुजुर्ग व्यक्ति को इलाज के लिए जयप्रकाश अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने चेक करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान नहीं हो पाई है. उसकी उम्र करीब 75 साल बताई गई है. फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए मर्चुरी भेज दिया है. इधर बैरागढ़ पुलिस ने बस स्टैंड के पास एक युवक की लाश बरामद की. मृतक की पहचान सूरज बंसल निवासी बैरागढ़ के रूप में हुई है. पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर शव का पीएम कराने के बाद लाश परिजन को सौंप दी है.

Next Post

बाइक सवार ब्रिज रैलिंग से टकराया, मौत 

Sun Jan 19 , 2025
नवभारत न्यूज दमोह. शहर के पथरिया फाटक ओवर ब्रिज के पास शनिवार-रविवार की दरमियानी रात एक बाइक सवार युवक लहुलुहान हालत में पड़ा हुआ था, जो कि युवक के सिर और अन्य जगह गंभीर चोटे आने पर ब्लीडिंग होने पर मौके पर 108 पायलट गजेंद्र व ईएमटी रामकुमार, हंड्रेड डायल […]

You May Like