
नवभारत न्यूज
दमोह. शहर के पथरिया फाटक ओवर ब्रिज के पास शनिवार-रविवार की दरमियानी रात एक बाइक सवार युवक लहुलुहान हालत में पड़ा हुआ था, जो कि युवक के सिर और अन्य जगह गंभीर चोटे आने पर ब्लीडिंग होने पर मौके पर 108 पायलट गजेंद्र व ईएमटी रामकुमार, हंड्रेड डायल से आरक्षक नारायण और सिटी कोतवाली से आरक्षक मनोज पांडे, राजेंद्र व प्रआ हीरालाल मौके पर थे, तत्काल ही 108 से अस्पताल लाया गया, जहां डयूटी रत डॉक्टर दिव्यांशु अवस्थी ने चेकअप उपरांत ईसीजी कराकर मृत घोषित कर दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया गया कि मृतक दीपक पिता मदन अहिरवाल, पथरिया बाईपास मार्ग वार्ड क्रमांक 20 नटवली तलैया इमलाई दमोह के तौर पर शिनाख्ती पश्चात परिजन जिला अस्पताल पहुंचे, जहां शव को रखवा कर सुबह पोस्टमार्टम करवाई कर शव परिजनों को सुपुर्द किया और मर्ग कायम कर जांच में लिया.
