अब कतर में भी चलेगा यूपीआई

इस पार्टनरशिप को लेकर NCPI इंटरनेशनल के एमडी और सीईओ रितेश शुक्ला ने कहा कि हमारा लक्ष्य यूपीआई को दुनिया भर में लोकप्रिय बनाना और एक ऐसा ग्लोबल पेमेंट नेटवर्क बनाना है, जो सभी के साथ काम कर सके।

 भारत के डिजिटल पेमेंट सिस्टम को मजबूत बनाने की दिशा में एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (एनपीआईएल) ने बुधवार को कतर नेशनल बैंक के साथ साझेदारी की घोषणा की। इस साझेदारी के साथ क्यूएनबी से जुड़े व्यापारियों के लिए कतर में सभी पॉइंट-ऑफ सेल (पीओएस) टर्मिनल के जरिए क्यूआर कोड बेस्ड यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) को स्वीकार करने की सुविधा शुरू हो चुकी है। एनपीसीआई का कहना है कि इस कदम के साथ भारतीय यात्री कतर में प्रमुख पर्यटन स्थलों और कतर ड्यूटी फ्री आउटलेट्स पर यूपीआई का इस्तेमाल कर पेमेंट कर सकेंगे। यह पहला मर्चेंट है, जो यूपीआई पर लाइव हुआ है।

कतर आने वाले अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों में भारतीय दूसरा सबसे बड़ा समूह हैं। यह साझेदारी उन्हें देश भर में रियल-टाइम ट्रांजैक्शन करने में मदद करेगी। इसके अलावा इससे कतर के रिटेल और पर्यटन क्षेत्र को भी फायदा होगा, क्योंकि यूपीआई पेमेंट स्वीकार करने से क्यूएनबी के ग्राहकों के ट्रांजैक्शन वॉल्यूम में बढ़ोतरी होगी।

Next Post

रूस-ईरान की गुप्त डील

Thu Sep 25 , 2025
रूस और ईरान ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं जिसके तहत ईरान में छोटे परमाणु ऊर्जा संयंत्र स्थापित किए जाएंगे। ईरान ने वर्ष 2040 तक 20 गीगावाट परमाणु ऊर्जा उत्पादन का… रूस और ईरान ने ईरान में छोटे परमाणु ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने को लेकर एक समझौते पर हस्ताक्षर […]

You May Like