सिंघार ने डॉक्टरों की हड़ताल की चेतावनी को लेकर सरकार से किया आग्रह

भोपाल, 21 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश में चिकित्सकों की हड़ताल की चेतावनी को लेकर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार से आग्रह किया है कि इस चुनौती को हल किया जाए।

श्री सिंघार ने एक्स पर पोस्ट किया कि डॉक्टरों की हड़ताल सरकार के लिए चेतावनी है। राज्य के सभी जिलों के 15 हजार सरकारी डॉक्टर ने 24 और 25 फरवरी को अपनी मांगों को लेकर हड़ताल की चेतावनी दी है। सरकार को चाहिए कि डॉक्टरों की मांगों पर गंभीरता से विचार करके सही निर्णय ले।

उन्होंने कहा कि डॉक्टर्स की हड़ताल से जनजीवन प्रभावित होता है और लोगों को परेशानी होती है। उनकी मांगों में प्रशासनिक दखलंदाजी वाले मुद्दे को मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को समझना चाहिए कि इसका मंतव्य क्या है। सरकार के लिए डॉक्टर्स की हड़ताल एक चुनौती है, इसे तत्परता से हल किया जाना चाहिए।

राजधानी भोपाल समेत प्रदेश भर के 15 हजार से अधिक चिकित्सकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कल से आक्रोश आंदोलन शुरु किया है। इसी क्रम में चिकित्सक महासंघ के नेतृत्व में चिकित्सकों ने अस्पताल में काली पट्टी बांधकर काम अपना विरोध जताया। आंदोलन में प्रदेश के सभी सरकारी चिकित्सक शामिल हैं।

चिकित्सकों ने इसी क्रम में दो दिनों में हड़ताल की भी चेतावनी दी है।

 

Next Post

शीनबाम ने राष्ट्रीय संप्रभुता को मजबूत करने के लिए दो संवैधानिक संशोधनों पर हस्ताक्षर किए

Fri Feb 21 , 2025
मेक्सिको सिटी 21 फरवरी (वार्ता) मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम ने राष्ट्रीय संप्रभुता को मजबूत करने और देश में अवैध गतिविधियों में लिप्त विदेशियों पर कठोर दंड लगाने के लिए गुरुवार को दो संवैधानिक संशोधनों पर हस्ताक्षर किए। यह कदम वाशिंगटन द्वारा बुधवार को छह मैक्सिकन ड्रग कार्टेल को “आतंकवादी […]

You May Like