धरना स्थल से नपा के नेता प्रतिपक्ष गिरफ्तार,पुलिस ने भेजा जेल

सारनी. नगर पालिका सारनी के नेता प्रतिपक्ष को पुलिस ने धरना स्थल से गिरफ्तार किया है. नेता प्रतिपक्ष को न्यायलय ने जेल भेज दिया है. बताया जाता है कि कांग्रेस ने जल आवर्धन की राशी चार हजार वापसी की मांग को लेकर तीन दिवसीय क्रमिक भूख हड़ताल शुरू की है.कांग्रेस पार्टी ने नपा कार्यालय के सामने क्रमिक भूख हड़ताल करते हुए भाजपा शासित नगर पालिका के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.मंगलवार को वार्ड क्रमांक चार के पार्षद किरण झारबडे.युवा कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष गौतम नागले, वार्ड 33 की पार्षद कार्यवाहक ब्लाक अध्यक्ष विक्की सिंह सनोज देशमुख धरने पर बैठे है.कांग्रेस के आंदोलन को कमजोर करने के नेता प्रतिपक्ष पिंटिश नागले को पुलिस ने पुराने मामले मे जारी वारंट मे धरना स्थल से गिरफ्तार कर लिया. नेता प्रतिपक्ष पिंटिश नागले के गिरफ्तार होने के बाद भी कांग्रेस नेता धरना स्थल पर डटे रहे है. कांग्रेस नेता विक्की सिंह ने कहा की भाजपा शासित नगर पालिका जल आवर्धन योजना की आड़ मे जनता से नल कनेक्शन के चार हजार रूपये की वसूली कर रहे है. उन्होंने कहा कि मीटर लगे ही नहीं फिर भी मीटर के 1700 रूपये वसूल रही है. इसके अलावा 150 रूपये प्रतिमाह जलकर की राशी ले रही है.नपा प्रशासन के आदियल रवेये से जनता मे आक्रोश व्याप्त है. कांग्रेस नेता महेंद्र भारती ने कहा कि नल कनेक्शन लगाते समय किसी प्रकार के शुल्क कि बात नहीं की है. अचानक नल कनेक्शन की राशी चार हजार वसूलने का तुगलकी फरमान जारी कर दिया है. उन्होंने कहा कि जल आवर्धन की राशी चार हजार वापसी तक कांग्रेस पार्टी का आंदोलन जारी रहेगा.सभाआम स्थल से कांग्रेस नेताओं ने नपा प्रशासन के अड़ियल रवेया का विरोध करते हुए विधायक योगेश पंडागरे एवं नपा अध्यक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है.वहीं दूसरी तरफ नपा अध्यक्ष किशोर बरदे ने कांग्रेस की हड़ताल को गैर कानूनी करार दिया है. कांग्रेस ने हड़ताल की विधिवत अनुमति नहीं लीं है. उन्होंने कहा कि पालिका के सामने हड़ताल करने से जनता को कार्यालय आने में दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा है.

Next Post

पुलिस अधीक्षक सोमवंशी ने तिंदौनी गांव में शैक्षणिक सामग्री वितरित की

Tue Dec 2 , 2025
दमोह। बच्चों के शैक्षणिक विकास हेतु शैक्षणिक सामग्री वितरण प्राथमिक शाला तिंदौनी में ऊर्जावान पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने पहुंच कर बच्चों के बीच बातचीत कर सामग्री वितरित की। इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य, थाना प्रभारी रचना मिश्रा, सरपंच सोमेश गुप्ता के अलावा और भी जन मौजूद हैं। Facebook […]

You May Like