चाकू के साथ तलवारबाजी, आधा दर्जन से अधिक घायल

जबलपुर। शहर से लेकर ग्रामीण अंचल में चाकूबाजी के साथ तलवारबाजी हुई जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए। ‌ जानकारी के मुताबिक बेलबाग थाना क्षेत्र में रविवार अनमोल सोनकर ने चाकू से हमला कर जितेन्द्र सोनकर 45 वर्ष निवासी घमापुर चौक को चोट पहुॅचा दी, उसका बेटा आदित्य बीच बचाव करने लगा तो अनमोेल ने आदित्य के साथ हाथ मुक्कों से मारपीट की। आधारताल थाना अंतर्गत संजय नगर में अभिषेक उर्फ कंजड़ ने लकी रजक 19 पर तलवार से हमलाकर चोटे‌ पहुंचा दी। गोहलपुर थाना क्षेत्र में सूर्या मलिक 15 वर्ष निवासी नगर निगम क्वाटर चंडालभाटा साहिल कोल ने तलवार से हमलाकर सिर एवं हाथ में चोटें पहुॅचा दीं।

कोतवाली थाना क्षेत्र में दीपक विश्वकर्मा ने भाई निशांत के साथ

मिलकर अमन चौधरी 24 वर्ष निवासी दरहाई मोहल्ला कोतवाली के साथ मारपीट करने लगा, दीपक विश्वकर्मा ने उसे पकड लिया और निशांत विश्वकर्मा ने जान से मारने की नियत से चाकू से हमलाकर चोटें पहॅुचाा दीं, उसके मामा आकाश चौधरी बीच बचाव करने लगे तो दीपक एंव निशांत ने उसके मामा को भी जान से मारने की नियत से चाकू से हमलाकर मामा केा पसली एवं पेट में प्राणघातक चोटें पहॅुचाते भाग गये। ग्वारीघाट थाना अंतर्गत अनिकेत पारे, रविकांत पारे और उनके 2 अन्य साथी ने महेन्द्र मल्लाह 34 वर्ष निवासी रामलला मंदिर के पास पुरानी बस्ती के साथ हाथ मुक्कों से मारपीट की। एक व्यक्ति ने चाकू से हमलाकर चोटें पहॅुचा दीं।

Next Post

खेत में फांसी के फंदे पर लटकी मिली बुजुर्ग की लाश

Sun Mar 16 , 2025
जबलपुर। पनागर थाना अंतर्गत ग्राम बहौरी स्थित खेत में बुजुर्ग की फांसी पर लाश लटकती मिली। पुलिस ने बताया कि सागर दाहिया 25 वर्ष निवासी ग्राम बहौरी ने सूचना दी कि वह ग्राम कोटवार है खेत की मेड़ के पास लहसुरा के पेड़ की डगाल से गांव के अनारी लाल […]

You May Like