
खरगोन। मेनगांव थानाक्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने बाईक सवार दंपत्ति को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा थाने के समीप हुआ, जिसमें महिला की मौत हो गई, जबकि बाईक चालक गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने के साथ ही ट्रक को अभिरक्षा में ले लिया।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार हादसे में उमाबाई यादव (53) की मौत हो गई, जबकि बद्रीलाल घीसीलाल यादव (56) निवासी दयालपुरा गंभीर रुप से घायल हो गए। दोनो पति- पत्नि बाईक सवार होकर दयालपुरा से नवलपुरा विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे मेनगांव में थाने के पास से फाटे पर दोनो हादसे के शिकार हो गए। बाईक को ट्रक क्रमांक एमएच 18 बीझेड 4646 ने टक्कर मारी। घायल बद्रीलाल को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हालत बिगडऩे पर इंदौर रेफर किया है। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया, पुलिस ने ट्रक अभिरक्षा में लेकर जांच शुरु की है
