लश्कर-ए-तैयबा आतंकवादी भट को कुपवाड़ा में दफनाया गया

श्रीनगर, 19 नवंबर (वार्ता) जम्मू कश्मीर में बुधवार सुबह एक मुठभेड़ में मारे गये लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी मोहम्मद लतीफ भट को कुपवाड़ा जिले में दफना दिया गया। उसके परिवार के चुनिंदा सदस्यों को ही अंतिम संस्कार में शामिल होने की अनुमति दी गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने और परिवार के सदस्यों के उसकी पहचान की पुष्टि किये जाने के बाद भट को हंदवाड़ा के वाडेर बाला में दफनाया गया।

पिछले सप्ताह कुलगाम में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों पर हुए हमले और दक्षिण कश्मीर में कई अन्य आतंकी घटनाओं में कथित तौर पर शामिल रहा भट बुधवार को कुलगाम जिले में हुई एक मुठभेड़ में मारा गया था। सुरक्षा बलों ने भट के मारे जाने को एक बड़ी सफलता करार दिया है, क्योंकि वह क्षेत्र का अंतिम स्थानीय सूचीबद्ध आतंकवादी था।

गौरतलब है कि पिछले पांच वर्षों से प्रशासन कश्मीर में मुठभेड़ों में मारे गए आतंकवादियों के शवों को उनके पैतृक स्थानों से दूर निर्धारित कब्रिस्तानों में दफना रहा है। वर्ष 2020 में कोविड-19 महामारी के दौरान बड़ी भीड़ को रोकने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से शुरू की गयी यह व्यवस्था अब भी लागू है, जिसके तहत परिजनों को केवल प्रतिबंधित शर्तों के साथ ही अंतिम संस्कार में शामिल होने की अनुमति दी जाती है।

Next Post

बावुमा ने पहले 16 टेस्टों में 14 जीत के साथ टेस्ट कप्तानी का नया रिकॉर्ड बनाया

Thu Nov 19 , 2026
जोहान्सबर्ग, 19 नवंबर (वार्ता) दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने टेस्ट क्रिकेट में एक नया बेंचमार्क बनाया है, वे अपने पहले 16 मैचों में जीत के मामले में इस फॉर्मेट के सबसे सफल कप्तान बन गए हैं, जिसमें उनकी टीम ने यहां बांग्लादेश पर शुरुआती टेस्ट में नौ विकेट […]

You May Like