परीक्षा देने गए शिक्षक की अस्पताल में मौत

सतना: जिले के रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा जहर खाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की जेब से मिले सुसाइड नोट ने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया है। नोट में युवक ने खुद को निर्दोष बताते हुए चार लोगों के नाम लिखे हैं, जिसके बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खेरिया निवासी 25 वर्षीय विपिन मिश्रा मैहर जिले के अमरपाटन स्थित शासकीय महाविद्यालय में परीक्षा देने गए थे। परीक्षा के दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और उन्हें उल्टियां होने लगीं।

कॉलेज परिसर में मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया तथा परिजनों को सूचना दी। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल सतना रेफर किया, जहाँ पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। जिसके बाद अस्पताल चौकी पुलिस ने शव का पीएम कराकर परिजन को सुपुर्द कर दिया। विपिन मिश्रा गांव के एक निजी विद्यालय में शिक्षक थे और घर पर बच्चों को ट्यूशन भी पढ़ाते थे। युवक की मौत के बाद उसकी जेब से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें कुछ लोगों के नाम लिखे मिले।
प्रताड़ना के आरोप
परिजनों का आरोप है कि दो दिन पहले गांव के कुछ लोग विपिन को देर रात घर से अपने साथ ले गए थे, जहां उसके साथ मारपीट की गई थी। परिवार का कहना है कि एक महिला से जुड़े विवाद को लेकर युवक को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था और उसे जान से मारने की धमकियां भी मिल रही थीं। जिससे वह मानसिक रूप से परेशान था। पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट, मोबाइल फोन और अन्य साक्ष्यों की जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी

Next Post

दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Thu Jun 25 , 2026
सतना:मैहर जिले में शादी का झांसा देकर एक महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाने और गर्भवती होने पर विवाह से इनकार करने वाले आरोपी को अमरपाटन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद उपजेल मैहर भेज दिया […]

You May Like