इंदौर: शाजापुर जा रहे बाइक सवार चाचा भतीजा सड़क हादसे का शिकार हो गए. तराना क्षेत्र में टोल टैक्स के पास आगे चल रहे ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे से आ रही बाइक उसमें जा घुसी. हादसे में इंदौर के पेंटर की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि भतीजा गंभीर रूप से घायल है.कबीटखेड़ी में रहने वाले 41 वर्षीय दिनेश यादव अपने भतीजे अमन के साथ मोटरसाइकिल से शाजापुर जा रहे थे.
टोल टैक्स से कुछ दूरी पहले ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए. तेज रफ्तार होने के कारण बाइक पर नियंत्रण नहीं रह सका और वह सीधे ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई. टक्कर के बाद दोनों सड़क पर जा गिरे. हादसे की सूचना पर मौके से 108 एंबुलेंस को बुलाया. दोनों घायलों को एमवाय अस्पताल इंदौर लाया. जहां इलाज के दौरान दिनेश यादव ने दम तोड़ दिया. भतीजे अमन की हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
