तेज रफ्तार टैंकर ट्रक में घुसा केबिन में फंसा चालक

ग्वालियर। तेज रफ्तार में दौड़ रहे एक टैंकर चालक ने बिना कोई सिग्नल दिए अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे पीछे चल रहा ट्रक उसमें घुसकर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और उसका चालक केबिन में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि दुर्घटना के बाद आरोपी टैंकर चालक मौका पाकर भाग निकला। हादसा पुरानी छावनी इलाके में हुआ। जिसकी सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने ट्रक के केबिन की बॉडी काटकर उसमें फंसे चालक को निकलवाकर हॉस्पिटल पहुंचाया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आंध्र प्रदेश से केला लेकर जम्मू जा रहा ट्रक क्रमांक जेके 22 डी 5030 बीती रात सुसैरा कोठी हाईवे पर पहुंचा था। तभी आगे चल रहे टैंकर के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे उसके पीछे चल रहा ट्रक तेज धमाके के साथ टैंकर से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक का केबिन टैंकर में घुस गया और चालक गंभीर रूप से घायल होकर अंदर फंस गया। हादसे के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। हादसा देख जुटे लोगों से सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने कटर मशीन की मदद से करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद ट्रक की बॉडी काटकर चालक को बाहर निकाला।

प्रत्क्षय दर्शियों ने बताया कि हादसे में घायल ट्रक चालक की कई हड्डियां टूट गईं, साथ ही उसका काफी

खून भी बह गया। वह तो गनीमत रही, कि पुलिस ने उसे समय पर हॉस्पिटल पहुंचा दिया, जिससे उसकी जान बच गई। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। जिसे खुलवाने के लिए पुलिस को काफी मेहनत करना पड़ी।

Next Post

दिनदहाड़े युवती से 10 तोला सोना लूट कर फरार हुए बदमाश

Sat Apr 18 , 2026
ग्वालियर। दोपहर गर्मी बढ़ते ही सड़को पर चहल पहल कम हो जाती है इसी का फायदा लेते हुए इन दिनों लुटेरे सक्रिय हो जाते है आज बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की वारदत को अंजाम दिया। एटीएम तिराहे के पास बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने एक […]

You May Like

मनोरंजन