पेरिस (वार्ता) इटली के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी जैनिक सिनर ने गुरुवार को फ्रांस के रिचर्ड गैस्के को हराकर फ्रेंच ओपन के तीसरे दौर में जगह बना ली है।
आज यहां खेले गये मुकाबले में इटली के सिनर ने फ्रांस के गैस्के को 6-4, 6-2, 6-4 से हराया। इस हार के साथ ही 38वर्षीय गैस्के का क्ले कोर्ट पर शानदार करियर खत्म हो गया।
मैच के बाद कोर्ट फिलिप-चैटियर में दर्शकों ने गैस्के का खड़े होकर अभिवादन किया
मैच के बाद सिनर ने गैस्के के लंबे और शानदार करियर की सराहना करते हुए कहा कि उनका आस-पास होना बहुत अच्छा है। वे अभी भी बेहतरीन टेनिस खेल रहे हैं।
सिनर की तीसरे दौर में रूस के पावेल कोटोव से भिड़ंत होगी।
